UPTET 2026 Certificate: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के परिणाम की घोषणा के बाद अब सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए upessc.up.gov.in पर जाना है और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करना है।
UPTET 2026 Certificate (Photo - AI)
60 जिलों में हुई थी परीक्षा
UPTET 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के 60 जिलों में सफलतापूर्वक किया गया था। जिसके बाद आयोग द्वारा अभी हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों पर लाखों अभ्यर्थी पास हुए। परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - सेना में सेवा समाप्ति का Army Rule 13 क्या कहता है? जानें किसे और कब किया जा सकता है डिस्चार्ज
UPTET 2026 परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 2 व 3 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाली में आयोजित की गई थी। इस प्रकार कुल 5 शिफ्ट में प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। कुल 5 शिफ्ट में से 3 शिफ्ट उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) और 2 शिफ्ट प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद आंसर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर का सफलता प्रतिशत
प्राथमिक स्तर कक्षा 01 से 05 इस परीक्षा में शामिल कुल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 अभ्यर्थी (80.07 प्रतिशत) सफल घोषित हुए हैं।
उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 06 से 08 इस स्तर की परीक्षा में शामिल कुल 10,57,021 उम्मीदवारों में से 7,59,513 अभ्यर्थी (71.85 प्रतिशत) पास हुए हैं।
UPTET 2026 सर्टिफिकेट कैसे करें डाउनलोड?
स्टेप 1 - उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UPTET 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - मांगी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 - अब, सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपका UPTET पात्रता प्रमाण-पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और भविष्य में शिक्षक भर्ती के आवेदनों के लिए इसका प्रिंटआउट संभालकर रखें।
इसके अतिरिक्त, आयोग ने यह भी सूचित किया है कि सफल अभ्यर्थियों के ये प्रमाण-पत्र यथाशीघ्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
