UPSSSC PET Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSSSC PET Sarkari Result 2023) चेक कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UPSSSC PET Result 2023
UPSSSC PET Result 2023 Date: दिसंबर में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पीईटी एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर 2023 के आखिरी या फिर जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यूपी पीईटी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थी लेटेस्ट अपडेट के लिए समय समय पर आयोग की वेबसाइट विजिट करते रहें।
UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार
यूपी सरकार के तमाम विभागों में ग्रुप सी स्तर के पदों पर भर्तियों के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को 1058 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। अब इस परीक्षा में शामिल लगभग 20 लाख अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
UPSSSC PET Sarkari Result 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की
यूपी पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई थी। अब आयोग आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download UPSSSC PET Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC PET Score Card 2023: कब तक मान्य होगा स्कोर
यूपी पीईटी स्कोर रिजल्ट जारी होने की तारीख से ठीक एक साल तक मान्य होता है। आयोग द्वारा इस स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों से अलग-अलग भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
