UPSSSC ने जारी किया PET 2026 का नोटिफिकेशन , वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग भविष्य में निकलने वाली विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है।

UPSSSC PET Notification 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग भविष्य में निकलने वाली विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पत्र में गलती होने पर 10 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संशोधन (Correction) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

UPSSSC PET 2026 Notification OUT

आवेदन से पहले OTR कराना होगा जरूरी

End of Feed