UP Lower PCS Exam City: यूपी लोअर पीसीएस एग्जाम सिटी जारी, जानें कब रिलीज होंगे एडमिट कार्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 14, 2026, 02:22 PM IST

UPSSSC Lower PCS Exam City Details Released : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS Main Exam 2026 के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी कर दी है।

UPSSSC Lower PCS Exam City Details Released : उत्तर प्रदेश में लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Lower PCS Main Exam 2026 के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अब अपना एग्जाम सिटी डिटेल चेक कर सकते हैं। आयोग के मुताबिक विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।

यूपी लोअर पीसीएस एग्जाम सिटी स्लिप

यूपी लोअर पीसीएस एग्जाम सिटी स्लिप

आयोग ने बताया है कि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध एग्जामिनेशन सेगमेंट में जाकर संबंधित विकल्प के माध्यम से अपनी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

End of Feed