UPSSSC: सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती, 39 अभ्यर्थियों की 17 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि 39 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और व्यक्तिगत सुनवाई 17 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती से जुड़ी जरूरी सूचना जारी की है। आयोग की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया गया है कि अंतिम चयन परिणाम में औपबंधिक रूप से शामिल 39 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और व्यक्तिगत सुनवाई 17 अक्टूबर 2026 को की जाएगी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024 के तहत सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा से संबंधित है।

UPSSSC Assistant Accountant Auditor Recruitment

सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती

इसके तहत आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में सहायक लेखाकार के 668 सामान्य चयन और 950 विशेष चयन के पद थे। इसके अलावा लेखा परीक्षक के 209 सामान्य चयन पद और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल था। इस तरह कुल 1828 पदों के मुकाबले 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम 12 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था।

End of Feed