UPSC Topper Mock Test Copy: यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की मॉक आंसर कॉपी वायरल, यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

UPSC Topper Mock Test Copy, UPSC Topper Aditya Srivastava Essay Copy: सोशल मीडिया पर यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की मॉक आंसर कॉपी चर्चा में है। हालांकि यह कॉपी आदित्य की है या नहीं अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

UP Topper Mock Test Copy, UPSC Topper Aditya Srivastava Essay Copy: संघ लोक सेवा आयोग ने 17 अप्रैल 2024, मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP Topper Mock Test Copy) दिया था। इस वर्ष उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल कर अपना परचम बुलंद (UPSC Topper Essay Copy) किया है। इसके बाद से आदित्य लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में कथित तौर पर आदित्य श्रीवास्तव के आंसर राइटिंग वाली शीट वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि, यह शीट उनके मॉक टेस्ट की कॉपी है।

UP Topper Mock Test Copy, UPSC Topper Aditya Srivastava Essay Copy

UP Topper Mock Test Copy: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यूपीएससी टॉपर की मॉक कॉपी

बता दें यह पोस्ट सोशल मीडिया X पर UPSC NOTES नाम के अकाउंट से अपलोड की गई है। हालांकि यह कॉपी आदित्य की है या नहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। कॉपी में चार विषयों में से किसी एक टॉपिक पर निबंध लिखने के लिए कहा गया है। जिसमें वर्ल्ड वॉर 2 व मैनहेट्टन प्रोजेक्ट दिया गया है। इस पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

End of Feed