एजुकेशन

UPSC Success Story: किसान पिता की IAS-IPS बेटियां, बड़ी बहन से पहले छोटी बन गई आईएएस अधिकारी

Success Story of IAS-IPS Sisters: तमिलनाडु के एक किसान परिवार में से नाता रखने वाली बेटियों ने यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी परीक्षा क्रैक करके इतिहास रच दिया है। इन बहनों की सफलता की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। आइए IAS-IPS बहनों की इस सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

Image

IAS ईश्वर्या और IPS सुष्मिता रामनाथन

Photo : Times Now Digital

Success Story of IAS-IPS Sisters: आईएएस टीना डाबी और उनकी बहन IAS रिया डाबी अक्सर चर्चाओं में बनीं रहती हैं। ऐसी ही बहनों की एक और जोड़ी है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस (UPSC Civil Service Exam) जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करके इतिहास रचा है। ये बहनें हैं IAS ईश्वर्या रामनाथन और IPS सुष्मिता रामनाथन। गांव में रहने वाली किसान पिता की इन बेटियों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन बहनों की सफलता की कहानी (Success Story of UPSC Topper Sister) लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। आइए इन बहनों के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

UPSC Topper Sisters: तमिलनाडु की रहने वाली

IAS ईश्वर्या रामनाथन और IPS सुष्मिता रामनाथन तमिलनाडु के कडलुर जिले की रहने वाली हैं। दोनों बहन बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता एक किसान हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। बेटियों के जन्म के बाद माता-पिता को बहुत ताने सुनने पड़े थे। आईपीएस ऑफिसर सुष्मिता रामनाथन अपनी बहन IAS अधिकारी ईश्वर्या रामनाथन से बड़ी हैं। छोटी बहन होने के बावजूद ईश्वर्या ने UPSC की परीक्षा पहले क्रैक कर ली।

IAS Ishwarya and IPS Sushmita

IAS ईश्वर्या और IPS सुष्मिता रामनाथन

सुनामी में हुआ नुकसान

IAS ईश्वर्या रामनाथन बताती हैं कि साल 2004 की सुनामी उन्होंने बहुत करीब से देखा है। सुनामी के दौरान उनके गांव को बहुत नुकसान पहुंचा था। इस दौरान उनके घर के आस-पास काफी तबाही का माहौल था। उनके किसान पिता ने बहुत मुश्किल से परिवार को संभाला। इसके बावजूद पिता ने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं रखी।

अपने पेशे के अलावा, ईश्वर्या सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। जहां उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि ईश्वर्या की बहन सुष्मिता रामनाथन ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल की और वर्तमान में एक आईपीएस अधिकारी हैं।

IAS Ishwarya with Her Father and Mother

IAS ईश्वर्या अपने पिता और माता के साथ

अपने दिमाग में बड़े सपनों के साथ, ईश्वर्या ने 2017 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में कोचिंग लेकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले प्रयास में उनकी ऑल इंडिया रैंक 630 थी और वह रेलवे अकाउंट्स सर्विस में आ गईं। हालांकि, वह आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने से प्रेरित और प्रेरित थीं।

UPSC Exam में शानदार रैंक से पास

IAS ईश्वर्या रामनाथन ने महज 24 साल की उम्र में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। ईश्वर्या को यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंक 47 प्राप्त हुआ था। वो यूपीएससी सिविल सर्विस के 2019 बैच की आईएएस हैं। ईश्वर्या रामनाथन ने दो बाद यूपीएससी परीक्षा पास की है। वह इस वक्त तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित पोन्नेरी की सब-कलेक्टर यानी SDM रही हैं।

IPS Sushmita Ramnathan

IPS सुष्मिता रामनाथन

परिवार की बड़ी बेटी सुष्मिता रामनाथन ने साल 2022 में यूपीएससी परीक्षा रैंक 528 के साथ क्रैक की। उनका चयन IPS के तौर पर हुआ। आईपीएस सुष्मिता रामनाथन को यूपीएससी सिविल सर्विस के अपने छठे प्रयास में सफलता हासिल हुई।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article