UPSC Result 2026 Controversy: यूपीएससी की 301वीं रैंक पर खड़ा हुआ विवाद, आकांक्षा सिंह नाम की दो लड़कियों ने किया दावा

UPSC Result 2026 Controversy: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा मेरिट लिस्ट में 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो (UPSC Result Controversy) गया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की आकांक्षा सिंह ने और बिहार रणवीर सेना के संस्थापक मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती आकांक्षा सिंह ने इस रैंक का असली उम्मीदवार बताया है। कथित तौर पर दोनों का कहना है कि उन्होंने 301वीं रैंक हासिल की है। यहां आप पूरा मामला समझ सकते हैं।

UPSC Result 2026 Controversy: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। हालांकि रिजल्ट को लेकर एक विवाद तब खड़ा हो गया जब अलग-अलग राज्यों की दो महिलाओं ने एक ही रैंक हासिल करने का दावा किया। दोनों उम्मीदवारों आकांक्षा सिंह ने कथित तौर पर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 301वीं प्राप्त की है, जिससे सोशल मीडिया पर मूल्यांकन में पारदर्शिता, रैंकिंग में निष्पक्षता, सीट आवंटन आदि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक उम्मीदवार बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह हैं, जो रणवीर सेना के संस्थापक मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती हैं। उन्होंने कथित तौर पर 301वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि दूसरी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह हैं।

UPSC Result 2026 Controversy

UPSC Result 2026 Controversy: यूपीएससी की 310वीं रैंक को लेकर खड़ा हुआ विवाद

यह विवाद सोशल मीडिया पर एक एडमिट कार्ड के प्रसारित होने के बाद शुरू हुआ, जिसमें एक जैसा नाम और रोल नंबर था, जिससे मामला और भी उलझ गया। अब दोनों अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर स्थानीय लोगों ने बहस काफी तेज कर दी है।

End of Feed