UPSC NDA II Recruitment 2026 : जो उम्मीदवार भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए देश की प्रतिष्ठित डिफेंस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल UPSC NDA व NA (II) परीक्षा 2026 के लिए आखिरी मौका है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 394 पदों को भरा जाएगा। एयर फोर्स, नेवी और नेवल अकादमी में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स (PCM) सब्जेक्स का होना जरूरी है। चलिये जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...
UPSC NDA NA II Recruitment 2026
इतने पदों पर होगी भर्ती
बताते चलें कि UPSC NDA II 2026 भर्ती के लिए कुल 394 खाली पदों को भरा जाना है। इसमें NDA आर्मी के लिए 208, NDA नेवी के लिए 42, NDA एयरफोर्स के लिए 120 और नेवल अकादमी के लिए 24 पद शामिल है। इस भर्ती परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स पात्र हैं, जिनका जन्म 2 फरवरी 2008 से लेकर 1 जनवरी 2011 के बीच हुआ हो। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं एयर फोर्स, नेवी और नेवल अकादमी में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स (PCM) सब्जेक्स का होना जरूरी है।
कितनी भरनी होगी फीस ?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु 100 रुपये फीस भरनी होगी। वहीं महिला, एससी, एसटी और JCO/NCO/ORs के वार्ड्स को फीस से राहत दी गई है। सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इन सभी स्टेप्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नेशनल डिफेंस अकेडमी और नौसेना अकैडमी में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।
NDA II 2026 की लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम अक्तूबर 2026 में जारी किया जा सकता है। NDA में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स को 56,100 रुपये हर महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने और कमीशन मिलने के बाद कैंडिडेट्स को पे लेवल-10 के तहत सैलरी और अन्य रक्षा भत्तों में लाभ मिलेगा।
UPSC NDA II 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें How to apply for UPSC NDA II Recruitment :
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाएं।
- रजिस्टर करें और अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनाएं।
- लॉग इन करें और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरें।
- लाइव फोटो, सिग्नेचर (सादे कागज पर तीन बार) और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें (अगर लागू हो)।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 9 जून को लास्ट दिन है। इसीलिये उम्मीदवारों को बिना अंतिम समय का इंतजार किये तुरंत फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।
ध्यान रहे कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही इसे पूरा कर लें क्योंकि लास्ट डेट के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
