2 दिसंबर से शुरू होंगे UPSC NDA, NA I 2027 के लिए आवेदन, जानें किस दिन होगी परीक्षा

UPSC NDA NA I 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। एनडीए और एनए में प्रवेश के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा अप्रैल 2027 में आयोजित की जाने वाली में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

UPSC NDA NA I 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी - NDA और नौसेना अकादमी - NA परीक्षा (I) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। एनडीए और एनए में शामिल होकर देश की सेवा करने के इच्छुक और परीक्षा के लिए पात्र अविवाहित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार वैध मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएंगे।

UPSC NDA NA I 2027

UPSC NDA NA I 2027 के लिए आवेदन कब होंगे शुरू (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब होगी UPSC NDA, NA I 2027 परीक्षा

आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को एनडीए के 159वें कोर्स तथा 121वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश मिलेगा। कोर्स और ट्रेनिंग की शुरुआत 1 जनवरी 2028 से होगी।

End of Feed