एजुकेशन

UPSC IFS Main Result 2025 OUT: यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मेन्स का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC IFS Main Result 2025 Declared: यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षार्थी UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC IFS का मेन्स रिजल्ट जारी

Photo : Twitter

UPSC IFS Main Result 2025 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 150 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिय 14 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें 6 मार्च 2024 तक आवेदन लिया गया था। इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा जून में आयोजित हुई थी। वहीं, मेन्स परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2024 महीने में हुआ था। अब मेन्स का रिजल्ट जारी हो गया है।

UPSC IFS Main Result ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मेन्स का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Download Forest Servies IFS Mains Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Check Result के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC IFS Main Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UPSC IFS Interview Date: जल्द होगा इंटरव्यू

जिन उम्मीदवारों ने IFS मेन्स परीक्षा पास की है, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने होगा। अगला चरण पर्सनल इंटरव्यू राउंड का होगा। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवार के पर्सनालिटी डेवलपमेंट , सामान्य ज्ञान, कम्युनिकेशन स्किल्स की जांच होगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख जल्द UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article