UPSC IES ISS Exam 2025 Application: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवदेन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
UPSC IES ISS परीक्षा 2025
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IES ISS Application ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर UPSC Indian Economic Service IES, Indian Statistical Service ISS Exam 2025 के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSC IES ISS Application Notification यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।
UPSC IES ISS Application Fees: कितनी चाहिए फीस?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 200 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, SC-ST और दिव्यांग वर्ग वाले बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को भी फ्री में आवेदन करने का मौका मिला है।
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान में कुल 47 पद निर्धारित किए गए हैं। भारतीय आर्थिक सेवा के लिए 12 पद और भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए 35 पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के माध्यम से देश की नीतिगत और सांख्यिकी प्रणालियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
