UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
दुनिया के किस देश में है सबसे ज्यादा अस्पताल
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाते हैं और दिए गए जीके के 7 सवालों पर नजर डालते हैं।
जीके से जुड़े 7 महत्वपूर्ण प्रश्न
1. दुनिया में दवा बनाने के मामले में कौन-सा देश सबसे आगे है।
दुनिया में दवा बनाने के मामले में सबसे आगे अमेरिका है।
2. भारत में कुल कितने मेडिकल कॉलेज हैं?
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से 427 और 352 निजी कॉलेज हैं।
3. भारत का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल कहां है?
भारत का सबसे बड़ा अस्पताल अक्सर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली को माना जाता है, जो देश का प्रमुख और सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है।
4. दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश कौन सा है?
आबादी के मामले में दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश 'भारत' है।
5. भारत में मेडिकल की शिक्षा के लिए कौन-सी प्रवेश परीक्षा जरूरी है?
भारत में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए कक्षा 12वीं के बाद छात्रों को नीट की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
6. दुनिया के किस देश में सबसे अधिक अस्पताल
दुनिया में सबसे अधिक अस्पताल वाले देश में 'जापान' का नाम सबसे पहले आता है।
7. दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल कहां है?
दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल चीन में है। यह अस्पताल हेनान प्रांत में स्थित है और इसका नाम झेंगझोऊ विश्वविद्यालय अस्पताल है।
