UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार के अंतर्गत इन प्रतिष्ठित पदों पर काम करने का सपना देख रहे योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है? इसके लिए आयु सीमा क्या है? आवेदन की प्रक्रिया क्या और अंतिम तिथि क्या है आदि की जानकारी स्टोरी में नीचे विस्तार से दी गई है।
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 (Photo - AI)
क्या है आवेदन की डेट
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Career after 50: पचास के बाद ऐसे करें करियर बेहतर, इन स्किल्स से बदलेगी जिंदगी
कितने पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ईपीएफओ (EPFO) में कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जो श्रेणी के आधार पर इस प्रकार है -
| UR (अनारक्षित) | 29 |
| EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 8 |
| OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 18 |
| SC (अनुसूचित जाति) | 15 |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 10 |
| कुल | 80 |
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ताकि शैक्षणिक योग्यता की जानकारी बेहतर तौर पर मिल सके।
आयु सीमा और छूट
विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा निम्न अनुसार निर्धारित की गई है:
| UR/EWS | अधिकतम 35 वर्ष |
| OBC | अधिकतम 38 वर्ष |
| SC/ST | अधिकतम 40 वर्ष |
| PwBD | नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट |
नोट: अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख (11 सितंबर 2026) मानी जाएगी।
क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया
UPSC EPFO APFC पद पर चयन दो प्रमुख चरणों के माध्यम से होगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। उम्मीदवारों को बता दें कि लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने बाद चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कितना मिलेगी वेतन
जारी नोटिफिकेशन में दी जानकारी के अनुसार, इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स: 7वें वेतन आयोग के अनुसार Level-10 के आधार पर सैलरी दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो
डिजिटल सिग्नेचर
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
स्किल सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइंसेंस आदि)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड करनी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - भारत के समान किन देशों का Time Zone चलता है? यहां देखें पूरी सूची
कैसे करें ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन
- ईपीएफओ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेड पर दिए गए UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब क्रिएट किए क्रेडेंशियल का प्रयोग कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क?
EPFO भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
