UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in से सबसे पहले करें चेक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 19, 2024, 09:46 AM IST

UPSC CSE Result 2023 Date and Time, Sarkari Results 2024: संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी हो चुके हैं। लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव को ऑल इंडिया पहली रैंक मिली है। आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

UPSC CSE Result 2023 Date and Time, UPSC Results 2023: संघ लोग सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे जारी हो चुके हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर देख सकते हैं। सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस बार लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि ओडिशा के अनिमेष प्रधान को दूसरी रैंक मिली है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। मुख्य परीक्षा में सफल होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इसके बाद इंटरव्यू 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे। पिछले साल यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई को जारी किया था। यूपीएससी परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की थी, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रही थीं।

UPSC CSE Result 2023 Date and Time

UPSC CSE Result 2023 Date and Time

UPSC Official Website: यूपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट

संघ लोग सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

End of Feed