UPSC CSE Prelims result 2026: कब आएगा यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां देखें चेक करने का तरीका

UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्होंने सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट PDF में होंगे, वे UPSC सिविल सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन 2026 में शामिल होने के योग्य होंगे, जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है।

UPSC CSE Prelims Result 2026 : उम्मीद है कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके 6 जून से 10 जून 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार upsc.gov.in और upsconline.nic.in जैसी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर इसे देख सकेंगे। UPSC सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्होंने सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट PDF में होंगे, वे UPSC सिविल सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन 2026 में शामिल होने के योग्य होंगे, जो 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है।

UPSC CSE Prelims result 2026

UPSC CSE Prelims result 2026

कैसे तैयार होता है UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट ?

UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जनरल स्टडीज पेपर I में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया जाता है। सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) पेपर क्वालिफाइंग नेचर का होता है और उम्मीदवारों को इस पेपर में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। क्वालिफिकेशन के लिए फाइनल कट-ऑफ जनरल स्टडीज पेपर I के स्कोर, वैकेंसी की संख्या और उम्मीदवारों के कुल परफॉर्मेंस के आधार पर तय किया जाता है।

End of Feed