UPSC CSE Prelims 2025 Exam Guidelines: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 जनरल स्टडीज (GS) और पेपर 2 सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) का होगा। प्रत्येक पेपर से 200 अंकों के सवाल होंगे। जीएस 1 से 100 सवाल और सीसैट से 80 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
UPSC CSE Prelims 2025
बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बिना बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों का वेलिड आईडी प्रूफ लाना होगा और आईडी पर दी गई जानकारी एडमिट कार्ड के विवरण से मेल खानी चाहिए। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो और काली/नीली बॉलपॉइंट पेन साथ ले जाएं।ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें। इसके अलावाआरामदायक और साधारण कपड़े पहनें और किसी भी तरह के आभूषण से बचें।
How to download UPSC Admit Card 2025
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर यूपीएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हैंडबैग और महंगी चीजे ले जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
