UPSC CSE Final Result 2023 OUT: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव बनें टॉपर, upsc.gov.in पर तुरंत चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 16, 2024, 03:18 PM IST

UPSC Civil Services Final Result 2023, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Final Result 2023, UPSC Civil Services Final Result 2023 at upsc.gov.in: यूपीएससी सीएसई 2023 रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC Civil Services Final Result 2023) आज यानी 16 अप्रैल को जारी कर दिया है। साथ ही यूपीएससी एग्जाम टॉपर 2023 (UPSC CSE Topper List 2023) की लिस्ट भी जारी की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (UPSC CSE Result 2023 Direct Link) से भी यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Final Result 2023

UPSC CSE Final Result 2023

UPSC CSE Final Result 2023: 1016 अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, जनरल वर्ग के 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165 और एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, 355 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम रखा गया है।

End of Feed