UPSC Civil Service Exam 2025 Notification: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से इस साल होने वाली सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन आज यानी 22 जनवरी 2025 को जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UPSC सिविल सर्विस 2025
यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 फरवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
UPSC CSE 2025 Application ऐसे करें आवेदन
- यूपीएससी एग्जाम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News में जाएं।
- अगले पेज पर OTR One Time Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो रजिस्ट्रेशन नंबर डालें नहीं तो पहले OTR रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद UPSC CSE 2025 Exam Application के लिंक पर जाना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSC IAS IFS IPS Exam Date: कब होगी परीक्षा?
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा के माध्यम से IAS, IFS और IPS जैसे पदों पर भर्तियां होती है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदों का विवरण देख सकेंगे। हालांकि, यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में पहले ही परीक्षा की तारीख बता दी गई थी। जारी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स UPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे।
यूपीएससी की तरफ से इस वर्ष सीएसई के लिए कुल 1,056 और आईएफएस के लिए 150 खाली पदों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पिछले साल, प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।
