एजुकेशन

UPSC CDS I Marks 2024: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल मार्क्स, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

UPSC CDS I Marks 2024: यूपीएससी सीडीएस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट 8 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 590 अभ्यर्थियों ने फाइनल लिस्ट में जगह बनाई है।

Image

UPSC CDS I Marks 2024

UPSC CDS I Marks 2024: यूपीएससी सीडीएस एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम (I) के मार्क्स (UPSC CDS 1 Marks 2024) जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीडीएस मार्क्स 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS I Marks 2024: कितने अभ्यर्थी हुए सफल

यूपीएससी सीडीएस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट 8 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 590 अभ्यर्थियों ने फाइनल लिस्ट में जगह बनाई है। जिनमें से 470 पुरुष अभ्यर्थी और 120 महिला अभ्यर्थी हैं। अब सभी अभ्यथी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download UPSC CDS I Marks 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीडीएस I मार्क्स 2024 लिकं पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS I Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 457 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 20 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article