एजुकेशन

टीचर मां की बेटी बनेगी डिप्टी कलेक्टर, UP PCS में 2nd रैंक लाकर गाड़ा झंड़ा

UPPSC topper Ananya Trivedi Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त कर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने सफलता हासिल की है। आइए आपको आज उनकी सक्सेस स्टोरी सुनाएं। कैसे उन्होंने बिना कोचिंग और सेल्फ स्टडी का सहारा लेकर सफलता हासिल की है।

Image

टीचर मां की बेटी बनेगी डिप्टी कलेक्टर, UP PCS में 2nd रैंक लाकर गाड़ा झंड़ा

UPPSC topper Ananya Trivedi Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू पास करने में सफलता हासिल करने वाले 932 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है और टॉप 10 की लिस्ट में 6 लड़कियों का नाम है। पहली रैंक नेहा पंचाल ने हासिल की है तो वहीं दूसरी रैंक पर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने परचम लहराया है। अन्नया ने न केवल अपने माता-पिता और रिश्तेदारों का नाम रोशन किया है, बल्कि उन्होंने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। आइए आज आपको दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली अनन्या त्रिवेदी के परीक्षा पास करने वाले सक्सेज मंत्रा के बारे में बताएं। अगर आप भी UPPSC पीसीएस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनकी तैयारी के पैटर्न और सलाह से परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कौन है अनन्या त्रिवेदी?

UPPSC PCS पास करने वाली अनन्या त्रिवेदी रायबरेली के आनंद नगर की निवासी है। उनके पिता का नाम सुशील कुमार त्रिवेदी है और वह एक जनरल स्टोर चलाते हैं। जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी टीचर है। अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने 2019 में काशी हिंदी विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र (Sociology) में ग्रेजुएशन की। उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इतना ही नहीं अन्नया ने नेट की तैयारी कर नेट की परीक्षा पास की।

पहले प्रयास में मिली सफलता

अनन्या ने ANI के साथ अपने इंटरव्यू में बताया कि UPPSC PCS मेंस और इंटरव्यू दोनों का ही उनका पहला प्रयास था। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की है। परीक्षा पास करने बाद उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद सौंपा गया है, जिस पर वह कार्यरत होकर सेवा करेंगी।

सफलता का श्रेय मम्मी और मामा को

अनन्या ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां और मामा को दिया। उन्होंने कहा उनकी मां के सपोर्ट से ही वह आज यहां पहुंच पाई है। साथ ही उनके मामा ने भी उन्हें पर्सनालाइज गाइडेंस दिया था। जिससे उन्होंने सही तरह से पढ़ाई की और उन्हें इसमें सफलता मिली।

रोजाना 6 से 8 घंटे की पढ़ाई

अन्नया से जब पूछा गया कि वह एक दिन में कितने घंटे पढ़ाई करती थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इसलिए वह रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करती थी। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा के 2 से 3 महीने पहले उन्होंने तैयारी और तेज करने के लिए 8 घंटे की पढ़ाई शुरू की। उन्होंने अपने कमरे को स्टडी रूप में बदल लिया था, जहां वह घंटों तक पढ़ाई किया करती थी।

क्या है अनन्या का आगे का प्लान

अनन्या ने बताया कि वह यूपीएससी आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसी बीच उन्होंने UPPSC पीसीएस की परीक्षा दी है। इसमें सफलता मिलने से उन्हें और मोटिवेट महसूस हो रहा है। वह आने वाले दिनों में यूपीएससी की परीक्षा भी देंगी। यूपीएससी की तैयारी पीसीएस में मददगार साबित हुई है।

बिना कोचिंग के की थी पढ़ाई

बता दें कि अनन्या ने UPPSC पीसीएस परीक्षा के किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया एक सही पैटर्न को अपना से हुए परीक्षा की तैयारी। उन्होंने बताया कि उन्हें कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए किया और इससे अपने टॉपिक क्लियर किए और तैयारी की।

क्या है अन्नया का सकेस्स मंत्रा

अनन्या बेहतर तैयारी के लिए कहा कि वह पीवाईक्यू को एनालाइज करें और उसके अनुसार तैयारी करें। सही डायरेक्शन पकड़ें। आपके लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप 12 घंटे पढ़ रहे हैं कि 18 घंटे आवश्यक यह है कि आप जिस दिशा में पढ़ाई कर रहे हैं क्या वह सही है। उन्होंने कहा कि एक सही मेंटर होना आवश्यक है जो आपको पढ़ने का सही डायरेक्शन दे सकें। साथ ही पीवाईक्यू एनालाइज करना जरूरी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article