UPPSC PCS Recruitment 2026 Last Date Today: यूपी पीसीएस 2026 भर्ती परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी (UPPSC PCS Recruitment 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आज यानी 27 जुलाई 2026 को आवेदन की आखिरी (UP PCS Recruitment) तारीख है। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी कलेक्टर (SDM), डिप्टी एसपी (DSP), खंड विकास अधिकारी (BDO) और तहसीलदार के 500 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप यूपी पीसीएस 2026 के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UPPSC PCS Recruitment 2026 Last Date Today: यूपी पीसीएस के 500 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
UPPSC PCS Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: यूपी पीसीएस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूपी पीसीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कुछ विशेष पदों जैसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी या श्रम कल्याण अधिकारी आदि के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर या विशिष्ट डिग्री मांगी गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष औ अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC), दिव्यांगजनों व भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UPPSC PCS Recruitment 2026 Apply Online: यूपी पीसीएस के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
UP PCS Selection Process: तीन चरणों में होगा सेलेक्शन
यूपी पीसीएस के पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसी के आधार पर मरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
