UPPSC GIC Lecturer Exam: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो दिनों तक और दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
UPPSC GIC Lecturer Exam: यूपी में प्रवक्ता भर्ती
कुल 624 पदों के लिए भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 624 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए करीब 4.64 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए राज्य के 17 जिलों में 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता के साथ करें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, किसी भी अफवाह से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
UPPSC GIC Lecturer Exam Schedule
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। उम्मीदवार 6 मई से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
चयनित उम्मीदवारों को कहां मिलेगी नियुक्ति
इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।
