UPPSC APS Answer Key 2024: यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम की आंसर-की, uppsc.up.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC APS Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एपीएस एग्जाम की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in से यूपीपीएससी एपीएस आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

UPPSC APS Answer Key 2024: यूपीपीएससी एपीएस एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS) यानी अपर निजी सचिव परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आंसर-की (UPPSC APS Answer Key 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीपीएससी एपीएस आंसर-की 2024 चेक कर सकेंगे।

UPPSC APS Answer Key 2024

UPPSC APS Answer Key 2024

UPPSC APS Exam 2024: कब तक आएगी एपीएस आंसर-की

यूपीपीएससी अपर निजी सचिव परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed