UP Police Promotion Result 2026: ASI और SI पदों के लिए चयन की सूची जारी, इस वेबसाइट से करें चेक

UPPRPB ने बताया है कि सेवाकाल के दौरान दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति तथा विभागीय पदोन्नति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम 17 जून 2026 को जारी किया जा रहा है।

UP Police Promotion Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने विभागीय भर्ती और पदोन्नति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि सेवाकाल के दौरान दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति तथा विभागीय पदोन्नति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम 17 जून 2026 को जारी किया जा रहा है।

UP Police

बोर्ड के अनुसार, दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (SI Civil Police) के 12 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 5 पदों तथा पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 2 पदों पर नियुक्ति दी जानी है। इसके अलावा समूह 'घ' के कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 27 रिक्त पदों पर पदोन्नति का अवसर दिया जाएगा।

End of Feed