UPMSP UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, हर जिले में तैनात होंगे पर्यवेक्षक, ड्यूटी से अवकाश लेना होगा मुश्किल

UPMSP UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक साथ 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

UPMSP UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (UP Board 10th 12th Admit Card 2025) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025

UP Board 10th 12th Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक साथ 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में पहला पेपर हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और हेल्थकेयर का होगा। जबकि, इंटरमीडिएट का पहला पेपर सैन्य विज्ञान और हिंदी का रहेगा।

End of Feed