Prachi Nigam 12th Result 2026: 10वीं में 98.2% लाने वाली प्राची निगम के 12वीं में कितने मार्क्स आए, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 90 से ज्यादा

Prachi Nigam 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बीच साल 2024 में कक्षा 10वीं की टॉपर प्राची निगम काफी चर्चा में हैं।

Prachi Nigam 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी (UP Board Result) किया था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 90. 42 % रहा है। यहां लड़कों का पास प्रतिशत 87. 30 प्रतिशत रहा है। जबकि लड़कियों का पास फीसदी 93.76 देखने को मिला था। वहीं 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80. 38 रहा है। जिसमें से लड़कियां का पास प्रतिशत 86.32 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.04 रहा है। इस बीच साल 2024 में कक्षा 10वीं की टॉपर प्राची निगम काफी चर्चा में हैं।

Prachi Nigam 12th Result 2026, UP Board Result 2026

Prachi Nigam 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं में प्राची निगम के कितने मार्क्स आए हैं

बता दें प्राची ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी शानदार मार्क्स हासिल किए हैं। सीतापुर की प्राची ने 12वीं में 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि प्राची के 12वीं में किस विषय में कितने मार्क्स आए हैं।

End of Feed