UP TGT PGT Exam 2025 Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर और पोस्ट ग्रैजुएट टीचर एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariskha.nic.in पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।
UP TGT PGT Exam 2025 Date
UP TGT PGT Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, यूपी टीजीटी परीक्षा का आयोजन 14 मई और 15 मई 2025 को किया जाएगा। वहीं, पीजीटी परीक्षा 20 जून और 21 जून 2025 को होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो टीजीटी एग्जाम में 500 अंकों के 125 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसी तरह पीजीटी एग्जाम में 425 अंकों के 125 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
UP TGT PGT Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड
यूपी पीजीटी टीजीटी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजी पीजीटी टीजीटी एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
UP Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4163 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, टीजीटी के 3539 पद और पीजीटी के 624 पद शामिल हैं। टीजीटी रिक्तियों में महिलाओं के लिए 326 और पुरुषों के लिए 3213 पद आरक्षित हैं। इसी तरह पीजीटी रिक्तियों में महिलाओं के लिए 75 और पुरुषों के लिए 549 पद आरक्षित हैं।
