UP TGT 2026 Last Date Extended: उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने द्वारा निकाली गई टीजीटी के कुल 17,735 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब तिथि को आगे बढ़ाते हुए यूपीईएसएससी द्वारा आवेदकों को 6 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
UP TGT 2026 Last Date Extended (Photo - AI/Newsroom Verified)
आवेदन की तिथि में बदलाव के लिए जारी नए नोटिस के अनुसार, पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 नवंबर 2026 कर दिया गया है। बता दें कि आयोग द्वारा यह फैसला, इलाहाबाद हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इन 4 सरकारी नौकरियों के आवेदन की आज अंतिम तिथि
UP TGT 2026 की नई महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, आवेदन और परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं -
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 अक्टूबर 2026 |
| नई अंतिम आवेदन व शुल्क जमा करने की तिथि | 28 नवंबर 2026 |
| आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2026 |
| परीक्षा की निर्धारित तिथियां | 23 और 24 दिसंबर 2026 |
कैसे करें यूपी टीजीटी के लिए आवेदन
स्टेप 1 - टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - मोबाइल नंबर, ईमेल और आवश्यक बुनियादी जानकारी के साथ ओटीआर भरें।
स्टेप 3 - ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
स्टेप 7 - अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी दाखिले की रेस शुरू, देखें डिटेल्स
भर्ती और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें
इस भर्ती के तहत बालक विद्यालयों में 16,193 और बालिका विद्यालयों में 1,542 रिक्तियों सहित कुल 17,735 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों पर चयन किया जाना है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in जरूर चेक करें। इसके साथ ही बता दें कि आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। श्रेणी के आधार पर आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
