यूपी के 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल TET, योगी सरकार ने जारी की कार्य योजना, जल्द एग्जाम की डेट आएगी

UP Special TET: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अब इस विशेष परीक्षा के जरिये टीईटी की अनिवार्यता पूरी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) कराने की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी है।

UP Special TET: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अब इस विशेष परीक्षा के जरिये टीईटी की अनिवार्यता पूरी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) कराने की कार्ययोजना स्वीकृत कर दी है। करीब 1.40 लाख से अधिक शिक्षक इसके दायरे में आएंगे, इनमें 2,500 विशेष शिक्षक भी परीक्षा में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत विशेष टीईटी आयोजित कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को प्राथमिकता के आधार पर विज्ञापन जारी कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

यूपी: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी

यूपी: शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की कार्ययोजना जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष एक सितंबर को सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया था। पुनर्विचार याचिका में 29 मई के आदेश के अनुसार कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना है। विशेष परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया बाद में घोषित होगी।

End of Feed