UP Special TET Exam 2026: आज आयोजित हो रही है विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

UP Special TET Exam 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा का आज यानी 3 नवंबर को आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले गाइडलाइंस जरूर चेक करें।

UP Special TET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों और सेवारत शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आज यानी 3 नवंबर 2026 को 'विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा' (Special TET 2026) का आयोजन राज्य के प्रमुख जिलों आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी आदि के कुल 131 निर्धारित केंद्रों पर किया जा रहा है। इस विशेष परीक्षा के लिए इस साल 1.06 लाख से अधिक सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स ने रजिस्टर किया है। चूंकि परीक्षा के लिए कड़े प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइंस की जानकारी होना अनिवार्य है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

UP Special TET Exam 2026

UP Special TET Exam 2026 (Photo- AI/Newsroom Verified)


टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UGC NET December 2026 करेक्शन विंडो एक्टिव

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन गाइडलाइंस का रखें खास ध्यान

समय से पहले पहुंचेंपरीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट से 1 घंटा पहले अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश द्वार पर होने वाली बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग (तलाशी) की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
प्रवेश पत्र और पहचान पत्रअपने साथ अपना वैध प्रवेश पत्र (Admit Card) का प्रिंटआउट और एक मूल सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ रखें। पहचान पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
अनुमत वस्तुएंपरीक्षा हॉल के अंदर केवल नीला/काला बॉलपॉइंट पेन, एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ही ले जाने की अनुमति है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

End of Feed