UP में जल्द भरे जाएंगी प्रिंसिपल और टीचर्स के 23 हजार से ज्यादा पद, आयोग को भेजी गई खाली पदों की डिटेल

UP School education recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के हजारों रिक्त पदों की जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है।

UP School education recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के हजारों रिक्त पदों की जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है। इससे प्रदेश में जल्द नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने आयोग को भेजे पत्र में कुल 23,213 रिक्त पदों का ब्योरा दिया है। इनमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पद शामिल हैं। विभाग की ओर से यह सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी गई है ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

UP School education recruitment: यूपी में सरकारी नौकरी

UP School education recruitment: यूपी में सरकारी नौकरी

हिंदुस्तान में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक विभाग ने आयोग को यह भी बताया है कि ई-अधियाचन पोर्टल पर इन रिक्तियों को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया भी चल रही है। यानी आने वाले दिनों में आयोग की ओर से भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि भर्ती विज्ञापन जारी होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग जल्द इस दिशा में बड़ा फैसला ले सकता है।

End of Feed