UP Scholarship 2026-27 Apply Online Last Date: उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship 2026-27) अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक बड़ा सहारा है। कक्षा 9वीं-10वीं, 11वीं-12वीं तथा ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना और सभी जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखना बेहद आवश्यक है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की त्रुटि या देरी न हो। अगर आप भी इस योजना के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार की है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट जरूर चेक करें।
UP Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट (Photo - AI/Newsroom/verified)
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर यानी कल शुक्रवार की है। स्कॉलरशिप के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://scholarship.up.gov.in/index.aspx) पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। बता दें कि यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बीते दिनों में कई बार आगे बढ़ाया गया है। शुरुआत में आवेदन की तिथि 15 अक्टूबर थी, जिसे बाद में 30 अक्टूबर, फिर 4 नवंबर, 17 नवंबर और अब 20 नवंबर किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके बाद आवेदन की तिथि को फिर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम समय के इंतजार में न रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - असम बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज (UP Scholarship Documents) और विवरण तैयार होने चाहिए:
- हाल की पासपोर्ट साइज स्कैन फोटो
- आधार कार्ड
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- OTR पंजीकरण विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- फीस रसीद नंबर
- सालाना नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी
- एनरोलमेंट नंबर
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले scholarship.up.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अगर आपने पहले ही ओटीआर कर दिया है तो आवेदन फॉर्म भरें। नहीं तो सबसे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 - अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 - आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लें।
नोट - यूपी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुल्क जीरो है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -हाई कोर्ट ने Punjab PCS मुख्य परीक्षा के नतीजों पर लगाई रोक
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 में रिजेक्शन से बचने इन बातों पर ध्यान
उम्मीदवारों को बता दें कि नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर और श्रेणी जैसी जानकारियां आधार व शैक्षणिक रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बैंक खाता आधार से लिंक और DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए सक्रिय हो, वरना स्कॉलरशिप राशि अटक सकती है।
