UP Police भर्ती में सॉल्वर गैंग पर बड़ा प्रहार, संपत्ति होगी कुर्क; उम्रकैद तक की सजा

यूपी में 8, 9 और 10 जून को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा होगी, इस बार सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। अगर सॉल्वर गैंग एक्टिव हुआ तो उसकी संपत्ति कुर्क होगी और सजा उम्रकैद तक हो सकती है।

UP Police Constable Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेशभर में होगी। कुल 32,679 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में रिकॉर्ड 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1,183 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी।

UP Police Constable Vacancy 2026

इतने बड़े पैमाने पर UP Police Constable Exam 2026 को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सख्त प्रावधान लागू किए गए हैं।

End of Feed