योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, 1183 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

UP Police Constable Exam 2026: आज यानी 8 जून 2026 को यूपी पुलिस कांस्टेबल के 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। एग्जाम राज्य के तुल 75 जिलों के 1183 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। यहां कुल 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की पारदर्शी और सख्त परीक्षा व्यवस्था के बीच आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में कराई गई।

UP Police Constable Recruitment Exam 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 1183 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई

UP Police Constable Exam: 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

भर्ती बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के लिए कुल 9,62,832 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 75.15 प्रतिशत है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शासन, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की तैयारियां प्रभावी साबित हुईं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रही।

End of Feed