UP Police Constable, Jail Warder Recruitment 2025 Notification: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) दिसंबर में कांस्टेबल व जेल वार्डर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल पुलिस कांस्टेबल, पीएसी कांस्टेबल, विशेष सुरक्षा बल (SSF) कांस्टेबल, जेल वार्डर और पीएसी सशस्त्र एवं महिला कांस्टेबल सहित कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यूपीपीआरपीबी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।
UP Police Constable Recruitment 2025 Notification: इस महीने जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन
ट्वीट में कहा गया है कि आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पी0ए0सी0 , आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पी0ए0सी0 महिला, आरक्षी पी0ए0सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन प्रचलित दिसंबर माह में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
UP Police Constable Recruitment 2025: यूपीपीआरपीबी करेगा भर्ती का आयोजन
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जाएगा। अधिसूचना में प्रत्येक पद के लिए कुल रिक्तियों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
माडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीपीआरपीबी दिसंबर 2025 में ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोलेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है।
UP Police Constable, Jail Warder Vacancy 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
वहीं यूपी पुलिस कांस्टेबल व जेल वार्डर के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित होगी।
UP Police Constable, Jail Warder Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी व पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
