UP Police Constable PST Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बता दें कि बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए लिखित परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। इस परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST की प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में 17 अगस्त 2026 से आयोजित की जाएगी। पीएसटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अब एक्टिव हुए लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable PST Admit Card 2025 (Photo - AI)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि और तरीका
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों के DV/PST के एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Board Recruitment 2026: BSEB ने JEE/NEET फ्री कोचिंग के लिए कोऑर्डिनेटर पदों पर निकली भर्ती, 75 हजार मिलेगी सैलरी
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अब होमपेज पर दिए गए टॉप नोटिस के सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3 - दिए गए UP Police Constable PST Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा। इस पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
DV/PST केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
परीक्षण केंद्र पर उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:
- आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र
- प्रवेश पत्र में उल्लिखित सभी संबंधित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट
- सभी मूल दस्तावेजों की Self-Attested कॉपी
नोट - अभ्यर्थियों को सलाह है कि उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, निर्धारित तिथि और समय पर ही उपस्थित होना होगा।
बोर्ड की अभ्यर्थियों को सलाह
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भर्ती से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट और अग्रतर सूचनाओं के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही भरोसा करें। परीक्षा व प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देश केवल इसी वेबसाइट के माध्यम से दिए जाएंगे।
