UP Police Constable Paper Leak, UP Police Constable Exam Paper Leak: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 17 और 18 फरवरी को आयोजित की (UP Police Constable Paper Leak News) गई थी। वहीं पेपर लीक होने की खबरों को लेकर अभ्यर्थियों में काफी (UP Police Constable Paper Leak 2024 Latest News) आक्रोश है। इसके बाद से उम्मीदवार लगातार दोबार परीक्षा कराने के को लेकर मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर पुस्तिका के साथ एग्जाम से पहले पेपर लीक हो गया था। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।
UP Police Constable Paper Leak: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की जांच को लेकर यूपीपीबीपीबी का बड़ा कदम
हाल ही में बोर्ड ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों से पेपर लीक होने का सबूत मांगा है। अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक मेल आईडी board@uppbpb.gov.in पर जाकर प्रमाण या साक्ष्य भेज सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को कल यानी 23 फरवरी 2024, शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। ताकि इन प्रमाणों के आधार पर बोर्ड तुरंत कार्रवाई कर सके।
UP Police Constable Paper Leak News: यहां दर्ज करवाएं साक्ष्य या प्रमाण
जारी नोटिस में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की दिनांक 17.02.2024 एवं 18.02.2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं प्रिंट मीडिया में कुछ प्रश्न पत्रों के संबंध में सूचनायें वायरल होने की खबरे प्रकाशित हो रही है तथा इस क्रम में अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जनपदों में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये जा रहे हैं।सर्व साधारण एवं अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस विषय में यदि कोई प्रत्यावेद प्रस्तत करना है तो ईमेल आईडी board@uppbpb.gov.in पर दिनांक 23.02.2024 पर शाम 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
