UP PET Result 2025 Date: यहां देखें कब जारी होगा यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट
UP PET Result 2025 Date, Kab Aayega: यूपी पीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Result 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP PET Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ग्रुप सी की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां यूपीएसएसएससी पीईटी के स्कोर के आधार पर हर भर्ती के लिए कटऑफ निर्धारित किया जाएगा।