एजुकेशन

UP PCS Mains Exam 2025: यूपी पीसीएस मेन्स के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

UP PCS Mains Exam 2025 Application: उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपी प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स अब मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

Image

UP PCS मेन्स परीक्षा

Photo : Times Now Digital

UP PCS Mains Exam 2025 Application: उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ है। प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूपी प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स अब मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा में पास होने के बाद अब ये उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में बैठने के पात्र होंगे। आयोग की तरफ से जल्द ही मेन्स एग्जाम का शेड्यूल जारी होगा। उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेश के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP PCS Mains Registration ऐसे करें आवेदन

  • यूपी पीसीएस मेन्स में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UP PCS Mains Exam Registration के ऑप्शन पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP PCS Exam Details: यूपी पीसीएस परीक्षा की डिटेल्स

यूपी पीसीएस परीक्षा के जरिए राज्य में सरकारी विभागों में भर्तियां होंगी। इसके तहत एसडीएम और डीएसपी के अलावा सब रजिस्ट्रार ट्रांसपोर्ट, सहित कई विभागों में नियुक्ति की जाएगी। मेन्स में पास होने वालों के इंटरव्यू में शामिल होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

UP PCS Staff Nurse Result: स्टाफ नर्स का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स 2023 भर्ती की मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जाकर परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के आधार पर कुल 1,436 अभ्यर्थी को चयनित किया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article