UP Medical College Vacancy : यूपी के मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर बंपर भर्ती! जानें नोटिफिकेशन की तारीख

UP Medical College recruitment: उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में 1200 पदों पर जल्द ही वेकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिये अच्छी खासी संख्या में पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के जरिये राज्य के अस्पतालों और सेवाओं में सुधार होगा।

UP Medical College Vacancy : नए साल की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मेडिकल फील्ड के प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। हाल ही में राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और तकनीकी काम से जुड़े पदों को भरने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार राज्य के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तकरीबन 1200 पदों को भरा जाएगा। ये सभी भर्तियां शिक्षकों और टेक्निकल कैटेगरी में होंगी, जिससे कि राज्य के अस्पतालों और सेवाओं में सुधार होगा।

UP Medical College recruitment

UP Medical College recruitment

कितने पदों को भरा जाएगा UP Medical College Recruitment 2026

इस भर्ती के जरिये असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 पद, प्रोफेसर के 44 पद और फार्मेसी लेक्चरर के 11 पदों को भरा जाएगा। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ही ये भर्ती प्रक्रिया तेजी की गई है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी करेगा।

End of Feed