UP Lekhpal Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बहु्प्रतीक्षित लेखपाल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में रखी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 रखी गई है। इस तारीख से पहले-पहले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
UP Lekhpal Bharti 2026
आयोग ने जारी की थी सूची
ये चयन प्रक्रिया तब चर्चा में आ गई जब आयोग ने श्रेणीवार रिक्तियों की संशोधित सूची जारी की। इसके अलावा ओबीसी (OBC) के लिए चयन मानदंड रद्द किए जाने के कारण आयोग को रिक्तियों की सूची में संशोधन करना पड़ा।
योगी आदित्यनाथ ने की की भर्ती की समीक्षा
इसके बाद इन मुद्दों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की समीक्षा की और आयोग को सही आरक्षण नीति का पालन करने के निर्देश दिए। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में, UPSSSC ने रिक्तियों के वितरण में संशोधन किया और उसके अनुसार सूची जारी की।
UPSSSC भर्ती 2026: वेकेंसियों की सूची (UPSSSC Bharti 2026)
संशोधित अधिसूचना के अनुसार ओबीसी (OBC) श्रेणी में रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) की रिक्तियों में भी बढ़ोतरी की गई है, जबकि सामान्य (General) श्रेणी की वेकेंसियों में कटौती की गई है।
UPSSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने के पहले विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लें। किसी भी तरह की गलत जानकारी या फिर अधूरा फॉर्म पाए जाने पर आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों के किसी भी तरह की सूचना नहीं दी जाएगी।
किस वर्ग के लिए कितने पद आरक्षित ?
सामान्य वर्ग के लिए 3,205 वेकेंसी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 वेकेंसी, अनुसूचित जाति के लिए 1679 वेकेंसी, अनुसूचित जनजाति के लिए 160 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 792 पदों को आरक्षित रखा गया है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और कैंडेडेट्स इस भर्ती के लिए 28 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
