UP CT Nursery NTT DPEd Admission: यूपी में सीटी नर्सरी, एनटीटी व डीपीएड में दाखिले 1 से, entdata.co.in पर करें रजिस्ट्रेशन

UP CT Nursery NTT DPEd Admission 2025 Notification: यूपी में सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड दाखिला 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से वेबसाइट www.entdata.co.in पर शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों के लिए 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

UP CT Nursery NTT DPEd Admission 2025 Notification: यूपी में सीटी नर्सरी, डीपीएसई (एनटीटी) और डीपीएड दाखिला 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से वेबसाइट www.entdata.co.in पर शुरू होंगे। इन पाठ्यक्रमों के लिए 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है और फीस 27 दिसंबर तक जमा होगी। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने और प्रिंट आउट लेने की आखिरी ताीख 31 दिसंबर है।

UP CT Nursery NTT DPEd Admission (Canva)

UP CT Nursery NTT DPEd Admission (Canva)

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने कहा है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से स्वीकार होंगे। फीस सब्मिट करने के बाद सभी चरण पूरे करने के उपरांत ही आवेदन सब्मिट माना जाएगा। प्रदेश के दो संस्थानों में सीटी नर्सरी की 61, एनटीटी की 1550 और डीपीएड की 130 सीटें हैं। इन्हीं पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं वे तुरंत ही विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

End of Feed