दिवाली से पहले CM Yogi का 5 लाख से ज्यादा छात्रों को तोहफा, सीधे छात्रों के अकाउंट में आएगा स्कॉलरशिप का पैसा

up cm yogi announces scholarship: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनकी वजह से छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई है, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी ताकि आने वाले समय में ऐसी त्रुटि न हो। किसी भी देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति का पैमाना शिक्षा से शुरू होता है।​ उन्होंने कहा कि ऐसे में छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।

CM Yogi Distributes Scholarship: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आईजीपी में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में अनुसूचित जाति-जनजाति के करीब पांच लाख छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर बात की। सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के करीब पांच लाख छात्रों को संस्थान की ओर से डाटा अपलोड न करने की वजह से छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई क्योंकि डाटा लॉक हो गया था। ऐसे छात्रों को दीपावली से पहले छात्रवृत्ति देने के लिए तैयारी हो चुकी है। छात्रवृत्ति से वंचित सभी छात्रों को दीपावली से पहले उनके खाते में छात्रवृत्ति भेज दी जाएगी।

one nation one scholarship

one nation one scholarship (iStock/Social Media)

उन्होंने बताया कि जिनकी वजह से छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिल पायी है, उनकी भी जवाबदेही तय की जाएगी ताकि आने वाले समय में ऐसी त्रुटि न हो। किसी भी देश और प्रदेश की आर्थिक प्रगति का पैमाना शिक्षा से शुरू होता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे में छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है।

End of Feed