योगी सरकार में युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर देने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 20 सितंबर को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 912 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
इन पदों पर हुआ चयन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर नियुक्ति मिलेगी। इनमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: एसबीआई में डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा के ऐसे होगा सेलेक्शन
आज 818 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र
बता दें प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अलग-अलग विभागों के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी पीजीटी के 2607 पदों पर आवेदन शुरू, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस
9.30 लाख से अधिक युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी
सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। बता दें 20 सितंबर को होने वाला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पुलिस भर्ती-2023 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बादअभ्यर्थी अपने संबंधित पदों पर सेवाएं शुरू कर सकेंगे।
