UP पुलिस एग्जाम में विवादित प्रश्न पर CM योगी की चेतावनी- पेपर में ना हो जाति, पंथ या सम्प्रदाय पर अमर्यादित टिप्पणी

UP Police SI Recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्डों के चेयरपर्सन्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी ना करें। यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल आने के बाद मुख्यमंत्री ने यह रुख अपनाया है।

UP Police SI Recruitment exam 2025: यूपी में शनिवार को हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद गरमाया हुआ है। दरअसल पेपर में प्रश्न पूछा गया था कि अवसर के अनुसार, बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें। विकल्प में पंडित ऑप्शन भी दिया गया था। इस ऑप्शन पर बीजेपी और यूपी सरकार के घटक दलों ने भी आपत्ति जताई है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्शन में आते हुए सभी भर्ती बोर्डों को चेतावनी जारी की है।

UP पुलिस एग्जाम में विवादित प्रश्न पर एक्शन में CM योगी

UP पुलिस एग्जाम में विवादित प्रश्न पर एक्शन में CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को परीक्षा प्रक्रिया की मर्यादा एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ अथवा संप्रदाय की आस्था एवं गरिमा के संबंध में किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होगी। इसके दृष्टिगत सभी पेपर सेटर्स को भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं तथा ऐसे हैबिचुअल ऑफेंडर्स को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह प्रावधान पेपर सेटर्स के साथ किए जाने वाले एमओयू का भी अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

End of Feed