CM Abhyudaya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत सिविल सेवा, पीसीएस और एसएससी जैसी परीक्षाओं के लिए स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं नीट और जेईई के लिए कक्षा 11 और 12 में पढ़ रहे या विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। एनडीए और सीडीएस के लिए संबंधित परीक्षा के अनुसार शैक्षणिक योग्यता जरूरी होगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग क्या है, Mukhyamantri Abhyudaya Coaching
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक निःशुल्क कोचिंग पहल है, जो 16 फरवरी 2021 (बसंत पंचमी) से शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और मेधावी छात्रों को UPSC, PCS, JEE, NEET, NDA, CDS जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करना है। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में युवा सशक्तिकरण के लिए 8 नि:शुल्क आवासीय और 150 मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग चला रही है।
31 मई तक आवेदन का मौका
जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा 5 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। इसके बाद मेरिट, काउंसलिंग और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित छात्रों का पंजीकरण 20 से 25 जून तक होगा और एक जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए किन डाक्यूमेंट की होती है जरूरत
- जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- उत्तर प्रदेश का डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- आय प्रमाण पत्र (BPL स्टेटस वेरिफिकेशन के लिए)
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल पोर्टल: abhyuday.up.gov.in या abhyudayup.in या yuvasathi.in पर किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का उद्देश्य, Objectives of CM Abhyudaya Yojana
इसके माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार मिलने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर विशेष फोकस है। वो चाहते हैं कि प्रतिभाशाली युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में किसी भी बाधा का सामना न करना पड़े।
- समाज के वंचित वर्गों को विकास के अवसर प्रदान करना।
- उत्तर प्रदेश में युवाओं और महिलाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना।
- उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
- बेहतर कनेक्टिविटी और पहुंच के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास।
- स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी जरूरी सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना।
- उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
कैसे करना है आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अभ्युदय पोर्टल https://abhyudayup.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित आईएएस एवं पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की मार्कशीट की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। योजना के तहत छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा पढ़ाई, मॉक टेस्ट, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
