UP Board ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की, 2 साल तक 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल हुआ एक भी छात्र

यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 465 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता खत्म कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो साल तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक भी छात्र शामिल नहीं हुआ था।

UP Board School News in Hindi: यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 465 मान्यता प्राप्त स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता खत्म कर दी है। इन स्कूलों में लगातार दो साल तक हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र शामिल नहीं हुआ था। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के आदेश के मुताबिक, शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में इन संस्थानों से कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठा। ऐसे में इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत इनकी मान्यता अपने आप समाप्त मानी गई है।

UP Board

UP Board ने 465 स्कूलों की मान्यता रद्द की (image - chatgpt)

क्यों हुई ये कार्रवाई

बोर्ड का कहना है कि मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए पढ़ाई का संचालन और छात्रों की नियमित उपस्थिति जरूरी है। अगर कोई स्कूल लगातार दो साल तक बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र नहीं भेजता या वहां पढ़ाई ही नहीं हो रही मिलती, तो मान्यता रद्द करने का नियम है। इस कदम का मकसद सिर्फ कागजों पर चल रहे या बंद पड़े स्कूलों को सिस्टम से बाहर करना है। बोर्ड का मानना है कि इससे शिक्षा में पारदर्शिता आएगी और मान्यता उन्हीं स्कूलों के पास रहेगी जहां सच में पढ़ाई हो रही है।

End of Feed