UP Board 10th 12th Result 2025: जारी होने जा रहा यूपी बोर्ड रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का रिजल्ट एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। इसके बाद ही यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPMSP UP Board Result 2025

UPMSP UP Board Result 2025

UP Board 10th 12th Result 2025: अप्रैल में जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ 20 अप्रैल को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed