Up Board 2025 Copy Checking News: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम पर जल्द अपडेट आने वाला है, रिजल्ट की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मात्र 7 दिनों में 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। Up Board 2025 Copy Check के दौरान एग्जामिनर को अजब-गजब गुजारिश देखने को मिल रही है, आप भी पढ़ें
यूपी बोर्ड 2025 कॉपी चेकिंग न्यूज़
यूपी के बलिया से कॅापी जांच के दौरान हैरान कर देने वाली बातें देखने को मिल रही है, जिसमें छात्रों के द्वारा कॅापी में पास होने की गुहार लगाई जा रही है।
क्या है गुजारिश
यूपी बोर्ड की कॉपी चेकिंग के दौरान एक कॉपी में लिखा था कि "सर जी पास कर दीजिए नहीं तो पापा शादी करा देगें"। गौरतलब है ये सब चीजें तेजी से वायरल हो जाती है, और इन्हें पढ़कर मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की भी हंसी नहीं रुकती।
कॉपियों में 200 व 500 के नोट
परीक्षकों को कॉपियों के बीच 200 और 500 रुपये के नोट भी देखने को मिल रहे हैं। मीडिया खबर के अनुसार, शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में कॉपी जांच कर बाहर निकलते वक्त परीक्षकों ने उपनियंत्रक को कॉपी से निकले नोट दिए।
Up Board 2025 Copy Checking News, देखें कितनी कॉपी हो गई चेक
अब तक 1 करोड़ 31 लाख 33 हजार 348 हाईस्कूल और 94 लाख 45 हजार 068 इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। यह जांच प्रक्रिया राज्यभर में 261 केंद्रों पर 1 लाख 43 हजार 473 परीक्षकों द्वारा की जा रही है। 25 मार्च तक 80 हजार से ज्यादा परीक्षको ने मिलकर 17 लाख 15 हजार 270 हाईस्कूल और 14 लाख 53 हजार 45 इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली है।
Up Board 2025 Copy Checking Date, समय पर चल रहा है काम
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश की जा रही है। संभावना है की 5 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सके। छात्र और अभिभावक 20 अप्रैल के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
